happy holi

♣☺♣
कहना है बस आपसे, छोटी सी इक बात।
होली की शुभकामना, खुशियों की सौगात॥
खुशियों की सौगात, नहीं हो पाये धूमिल।
नशा न करना यार, खेलना होली हिलमिल॥
होली है हुड़दंग, जरा तू बचके रहना॥
रंग न हो बदरंग, यही शम्भू का कहना॥
♣☺♣